सपा सांसद डॉक्टर बर्क का निधन

सबसे ज़्यादा आयु वाले सांसद के रूप में प्रधानमंत्री ने भी दी थी बधाई। तो कौन बनेगा करोड़पति में भी इनकी आयु को लेकर पूछा गया था सवाल। किसी एक राजनीतिक पार्टी से नहीं बंधे रहे डा. बर्क। सपा के साथ बसपा से भी रहे सांसद। सपा सांसद को अखिलेश यादव ने हाल ही में अपनी पार्टी की तरफ से लोकसभा चुनाव में प्रत्याशी घाेषित किया था।

संभल के सपा सांसद डा. शफीकुर्रहमान बर्क का मंगलवार सुबह शहर के सिद्ध हास्पिटल में निधन हो गया। 94 वर्षीय बर्क देश के सबसे अधिक उम्र के सांसद थे। वह अस्पताल में 29 जनवरी से भर्ती थे। उनके गुर्दे में संक्रमण था। इससे पहले उनका गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भी उपचार चला था।

गत 21 फरवरी को सपा प्रमुख अखिलेश यादव भी उनका हाल जानने अस्पताल आए थे। सपा मुखिया ने उनके निधन पर व्यक्त किया है। सपा की पहली सूची में ही उन्हें संभल से पार्टी प्रत्याशी कर दिया था। उनके पौत्र जिय़ाउर्रहमान बर्क मुरादाबाद जिले की कुंदरकी विधानसभा सीट से सपा विधायक हैं।

नए संसद भवन में पीएम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने डा. बर्क को बधाई दी थी। उन्होंने कहा कि हमारे बीच 93 वर्ष के सांसद बर्क भी हैं। इसके कुछ देर बाद ही सांसद ने संसद भवन में नमाज के लिए जगह की मांग की। वह बसपा प्रमुख मा2यावती को जन्मतिथि की बधाई देने पर भी सुर्खियों में रहे। अपने तीखे बयानों को लेकर भी वह अक्सर चर्चा मे रहते थे। निकाय चुनाव में उन्होंने संभल नगर पालिका के अध्यक्ष पद पर सपा विधायक इकबाल महमूद की पत्नी के विरोध में निर्दलीय प्रत्याशी खड़ा कर दिया था।