| Patna | Bihar | India | Sports | Bollywood | Travel | Automobile | Education | Health |
बिहार के गया में दिनदहाड़े लोजपा (आर) नेता मोहम्मद अनवर अली खान की बादमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। यह घटना आमस थाना क्षेत्र की है। घटना के बाद लोगों ने जीटी रोड को जाम कर दिया। घटना बुधवार को उस वक्त हुई है जब मो. अनवर अली खान एक सैलून में शेविंग करा रहे थे। इसी दौरान एक बाइक पर तीन अपराधी सवार होकर आए और अंधाधुंध फायरिंग कर दी।
बताया जा रहा है कि सुबह के समय मोहम्मद अनवर खान अपने बेटे के साथ बाल कटवाने सैलून गए थे। अनवर आमस थाना क्षेत्र के सिहूली गांव के रहने वाले थे। वह जनता दल यूनाइटेड से 2015 में गेरुआ विधानसभा से चुनाव भी लड़ चुके थे। वर्तमान में चिराग पासवान की पार्टी लोजपा (R) के सदस्य थे।
मो. दानिश अली खान की मौके पर ही मौत हो गई है। अनवर अली लोजपा लेबर सेल के प्रदेश अध्यक्ष थे। बाजार में फायरिंग होते ही थोड़ी देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल हो गया। कुछ लोग भागने लगे तो वहीं कुछ लोग अपनी दुकानें बंद कर दीं। घटना के बाद आक्रोशित परिजन और ग्रामीणों ने नेशनल हाइवे- 82 को जाम कर दिया। आक्रोशित परिजन अपराधियों को अविलंब गिरफ्तार करने की मांग पर अड़े हैं।
गया सिटी के एसपी हिमांशु ने घटना के संबंध में बताया कि अनवर किसी सैलून में वह शेविंग करा रहे थे। इसी दौरान अपराधियों अंधाधुंध फायरिंग कर हत्या कर दी। आक्रोशित लोगों को नेशनल हाईवे जाम हटाने के लिए समझाया जा रहा है।
उन्होंने आगे कहा कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। इस पूरे मामले में पुलिस अनुसंधान कर रही है। वहीं, आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद खुलासा किया जाएगा।