इंडिया गठबंधन ने जारी किया नफरती एंकर्स और चैनलों की सूची

इंडिया गठबंधन ने जारी किया नफरती एंकर्स और चैनलों की सूची

इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस (INDIA) ने आगामी चुनावों से पहले एक बड़ा कदम उठाया है। इंडिया के समन्वय समिति की पहली बैठक बुधवार को दिल्ली में हुई जिसमें ये फैसला लिया गया...

इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस (INDIA) ने आगामी चुनावों से पहले एक बड़ा कदम उठाया है। इंडिया के समन्वय समिति की पहली बैठक बुधवार को दिल्ली में हुई जिसमें ये फैसला लिया गया कि गठबंधन के सदस्य एकतरफा खबर चलाने वाले चैनलों और एंकरों के शो में नहीं जाएंगे। खासकर उन एंकरों से शो में जो मोदी सरकार के प्रवक्ता की तरह अपनी बात रखते हैं।

बैठक के बाद मीडिया को दी गई जानकारी के मुताबिक, गठबंधन के सदस्यों ने फैसला लिया कि वे कुछ चैनलों और एंकरों का बहिष्कार करेंगे। इसके बाद ये ख़बर जंगल की आग की तरह फैल गई। सोशल मीडिया पर ट्रेंड शुरू हो गया। अटकलें लगाई जाने लगीं कि वो कौन से एंकर और चैनल हैं जिनका बहिष्कार इंडिया गठबंधन करने जा रहा है।

हालांकि, कुछ समय पहले तक उन नामों को सार्वजनिक नहीं किया गया था पर कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने आज ट्वीट कर एक लिस्ट शेयर किया जिसमें चार चैनलों (रिपब्लिक भारत, टाइम्स नाऊ, सुदर्शन और दूरदर्शन) और करीब दर्जनभर एंकर्स का नाम लिखा है। इंडिया गठबंधन ने कुल 14 एंकरों के बहिष्कार का फैसला किया है। ये नाम कुछ इस तरह हैं-

अमन चोपड़ा (न्यूज़ 18)

अमीश देवगन (न्यूज़ 18)

अदिति त्यागी (भारत एक्सप्रेस)

चित्रा त्रिपाठी (आज तक)

रुबिका लियाकत (भारत 24)

गौरव सावंत (इंडिया टुडे)

प्राची पाराशर (इंडिया टीवी)

आनंद नरसिम्हन (न्यूज़ 18)

सुशांत सिन्हा (टाइम्स नाऊ नवभारत)

शिव अरूर (इंडिया टुडे)

सुधीर चौधरी (आज तक)

अशोक श्रीवास्तव (डीडी न्यूज़)

नाविका कुमार (टाइम्स नाऊ)

अर्णब गोस्वामी (रिपब्लिक भारत)

इंडिया गठबंधन का कहना है कि चैनलों के बहिष्कार का फैसला इस आधार पर लिया गया है क्योंकि ये जनसरोकार से जुड़े मुद्दों से दूर रहते हैं। उनका ये भी कहना है कि कुछ चैनल और एंकर्स दिनभर सांप्रदायिक बहसें आयोजित करते हैं और लोगों को मंदिर-मस्जिद के झगड़ों में उलझाते हैं। इसलिए गठबंधन इनकी बहसों और चैनलों का हिस्सा नहीं बनना चाहता।