| Patna | Bihar | India | Sports | Bollywood | Travel | Automobile | Education | Health |
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कभी बहुत करीबी रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह इन दिनों जिले जिले के अलग-अलग प्रखंडों का दौरा कर रहे हैं। वह अपने पैतृक गांव में हर दिन कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर रहे हैं। इसी दौरान उन्होंने सोमवार को मीडिया से बात करते हुए सीएम नीतीश कुमार पर निशाना साधा।
उन्होंने कहा कि नीतीश बाबू का था न सब वो समाप्त हो चुका है और एक शब्द मैं बोलूंगा न, वो खराब नहीं लगना चाहिए। उन्होंने उदाहरण देते हुए आगे कहा कि आप गांव में रहते हैं न, गांव में जो पुआल होता है उसकी जो आग जलती है तो कितना धधक के जलता है जब उसकी राख हो जाती है तो कुछ बचता है क्या? नीतीश बाबू बिल्कुल पुआल की बुझी हुई राख हैं। न तो उसमें चिंगारी बच गई है और न ही गरमाहट बची है।
आरसीपी सिंह ने कहा कि नालंदा…, नीतीश कुमार को पता चल जाएगा। नालंदा जिला का मैं रहने वाला हूं, वो तो पटना जिला के रहने वाले हैं। वहीं, आरसीपी सिंह सोमवार को कतरीसराय प्रखंड का दौरा किया। इस दौरा में कई कार्यकर्ता भी शामिल थे। इस दौरे के दौरान प्रखंड ग्राम के बिलारी, सैदी, छाछूबीघा, दरवेशपुरा, शाहाबाद, वरीठ, कतरीसराय, कतरीडीह और मायापुर में ‘मेरी माटी मेरा देश’ कार्यक्रम में शामिल हुए।
देखा जाए तो आरसीपी सिंह इन दिनों लगातार नीतीश कुमार पर हमला कर रहे हैं। नीतीश कुमार के खिलाफ तरह-तरह के बयान दे रहे हैं। जब से वो नीतीश कुमार का साथ छोड़ बीजेपी में शामिल हुए हैं तब से वह अपने गांव में रहकर मुख्यमंत्री को हर एक मुद्दे पर निशाना बना रहे हैं। इसके साथ ही बीजेपी संगठन को लगातार मजबूत करने में लगे हुए हैं। नालंदा में लगातार पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर रहे हैं।