PK का नीतीश पर हमला, कहा- BJP के साथ अभी भी बनाए हुए हैं संपर्क

PK का नीतीश कुमार पर आरोप, कहा- BJP के साथ अभी भी बनाए हुए हैं संपर्क

G20 में राष्ट्रपति की ओर से आयोजित किए गए डिनर समारोह में कई राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल हुए। इस दौरान बिहार के सीएम नीतीश कुमार भी पहुंचे। इसी बीच प्रशांत किशोर ने नीतीश पर निशाना साधा।

G20 में राष्ट्रपति की ओर से आयोजित किए गए डिनर समारोह में कई राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल हुए। इस दौरान बिहार के सीएम नीतीश कुमार भी पहुंचे। इसी बीच प्रशांत किशोर ने नीतीश पर निशाना साधा। जन सुराज पदयात्रा के प्रबंधक प्रशांत किशोर ने कहा कि नीतीश कुमार BJP वालों को मैसेज देने गए थे कि ध्यान नहीं दीजिएगा तो हम उधर भी जा सकते हैं।

प्रशांत किशोर ने आगे कका कि पिछले आठ बरस में नहीं गए, यहां तक कि जब भाजपा के साथ थे तब नहीं जाते थे। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार का अपना राजनीति करने का तरीका है। एक दरवाजे को खोलते हैं और पीछे से खिड़की और रोशनदान दोनों को खोलकर रखते हैं। किसकी कब जरूरत पड़ जाए, इसके अनुसार अपना रास्ता खोले हुए हैं।

प्रशांत किशोर ने कहा कि इंडिया नीतीश के लिए दरवाजा है और खिड़की एनडीए है जिसके राज्यसभा सदस्य हरिवंश नारायण हैं। पीके ने आगे कहा कि इंडिया उनके लिए दरवाजा है और खिड़की राज्यसभा सदस्य हरिवंश नारायण हैं, जिनके माध्यम से उनका भाजपा के साथ संपर्क बना हुआ है। ये मैसेजिंग है जैसे हम कमरे में रोशनी आने के लिए जगह छोड़ देते हैं। ये सब तो बीजेपी और एनडीए वालों को मैसेज दे रहे हैं।

फिर उन्होंने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि नीतीश कुमार से कोई पूछे कि पिछले साल क्यों नहीं गए थे? ये उनका एनडीए वालों के ऊपर दबाव बनाने का तरीका है कि अगर हमको आप लोग भाव नहीं दीजिएगा तो हम उधर भी जा सकते हैं। बिहार में नीतीश कुमार की राजनीति कौन नहीं जानता है।

आपको बता दें कि राष्ट्रपति के डिनर पार्टी में बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री तो दिखाई ही दिए थे, उनके अलावा पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे भी शामिल हुए थे।