अफ्रीकी संघ बना G20 का स्थाई सदस्य, PM मोदी ने किया आमंत्रित

अफ्रीकी संघ बना G20 का स्थाई सदस्य, PM मोदी ने किया आमंत्रित

दुनियाभर के तमाम बड़े नेता G20 समिट के लिए नई दिल्ली पहुंच चुके हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और जापान के पीएम फुमियो किशिदा शुक्रवार को दिल्ली पहुंचे।

दुनियाभर के तमाम बड़े नेता G20 समिट के लिए नई दिल्ली पहुंच चुके हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और जापान के पीएम फुमियो किशिदा शुक्रवार को दिल्ली पहुंचे। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक भी शुक्रवार दोपहर नई दिल्ली पहुंचे। आज से G20 समिट के प्रमुख आयोजन की शुरुआत दिल्ली के प्रगति मैदान के भारत मंडपम में हो रही है।

9 और 10 सितंबर को वैश्विक समस्याओं पर मंथन होना है। हालांकि, अब तक यह बिल्कुल स्पष्ट नहीं हो पाया है कि नेताओं के घोषणा पत्र में यूक्रेन संकट का जिक्र होगा या नहीं। चीन इस विवादास्पद मुद्दे पर मतभेदों को खत्म करने में मुख्य बाधा बनकर उभरता दिख रहा है।

सूत्रों ने बताया कि इस विवादास्पद मुद्दे पर अभी तक कोई ठोस सहमति नहीं बन पाई है, फिलहाल G20 शेरपा इसका सौहार्दपूर्ण समाधान खोजने के लिए बातचीत कर रहे हैं। G20 समिट की शुरुआत आज सुबह 9.30 बजे ही हो गई। सुबह 9.30 बजे सभी मेहमान भारत मंडपम पर पहुंचेंगे जहां सभी मेहमानों की पीएम नरेंद्र मोदी के साथ वेलकम फोटोग्राफी हुई।

फोटोग्राफी के बाद उसी जगह पर लीडर्ड लाउंज में नेताओं की मुलाकातों का दौर भी शुरू हो जाएगा। सुबह 10.30 बजे भारत मंडपम में बनाए गए भव्य समिट हॉल में G20 का पहला सेशन आयोजित किया जाएगा। इस सेशन का नाम वन अर्थ रखा गया है। थीम के मुताबिक ही इस मुद्दे पर विचारों का आदान-प्रदान देखने को मिल जाएगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने G20 शिखर सम्मेलन में कहा, “आज G20 के अध्यक्ष के रूप में, भारत दुनिया से वैश्विक विश्वास की कमी को विश्वास और निर्भरता में बदलने का आह्वान करता है। यह हम सभी के लिए एक साथ आगे बढ़ने का समय है।” उन्होंने कहा कि इस बार ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास’ का मंत्र हमारे लिए पथ प्रदर्शक बन सकता है। चाहे वह उत्तर और दक्षिण के बीच विभाजन हो, पूर्व और पश्चिम के बीच की दूरी हो, भोजन और ईंधन का प्रबंधन हो, आतंकवाद हो , साइबर सुरक्षा, स्वास्थ्य, ऊर्जा या जल सुरक्षा, हमें भावी पीढ़ियों के लिए इसका ठोस समाधान ढूंढना होगा।

पीएम मोदी और विदेश मंत्री एस जयशंकर ने दिल्ली में G20 शिखर सम्मेलन में आधिकारिक तौर पर शामिल होने के लिए अफ्रीकी संघ के अध्यक्ष अज़ाली असौमानी का स्वागत किया। सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “मैं आप सबकी सहमती से आगे की कार्रवाई शुरू करने से पहले मैं अफ्रीकन यूनियन अध्यक्ष को G20 के स्थाई सदस्य के रूप में अपना स्थान ग्रहण करने के लिए आमंत्रित करता हूं।”

अफ्रीकी संघ के शामिल होने के बाद G20 सभा का नाम बदलकर G21 किए जाने की उम्मीद है। पीएम मोदी ने बताया कि भारत में G20 की 2022 स ज्यादा बैठकें हुई हैं। उन्होंने कहा कि भारत में 60 शहरों में बैठकें हुई हैं। पीएम ने कहा कि मिलकर विश्वास के संकट को दूर करेंगे।