राहुल गांधी नेहरू ने मेमोरियल का नाम बदलने पर कहा- ये उनके कर्म हैं

बेल्जियम में G20 पर राहुल गांधी ने रखी अपनी बात, 370 पर भी स्थिति स्पष्ट की

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी इन दिनों यूरोप दौरे पर हैं। उन्होंने बेल्जियम में मीडिया को संबोधित किया। एक पत्रकार ने जब सवाल पूछ लिया कि मल्लिकार्जुन खड़गे को रात्रि भोज में आमंत्रित नहीं किया गया है...

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी इन दिनों यूरोप दौरे पर हैं। उन्होंने बेल्जियम में मीडिया को संबोधित किया। एक पत्रकार ने जब सवाल ब्रसेल्स में पूछ लिया कि मल्लिकार्जुन खड़गे को रात्रि भोज में आमंत्रित नहीं किया गया है तो उन्होंने कहा, “इसमें इसके विपरीत क्या है? उन्होंने विपक्ष के नेता को आमंत्रित नहीं करने का फैसला किया है। यह आपको कुछ बताता है। यह बताता है कि आप भारत की 60% आबादी के नेता को महत्व नहीं देते हैं। यह कुछ ऐसा है जिसके बारे में लोगों को सोचना चाहिए। वे ऐसा करने की आवश्यकता क्यों महसूस कर रहे हैं और इसके पीछे किस प्रकार की सोच है।”

राहुल गांधी ने अनुच्छेद 370 पर भी बात रखी। उन्होंने कहा, “अनुच्छेद 370 पर हमारी स्थिति बहुत स्पष्ट है। यह सीडब्ल्यूसी में पारित एक प्रस्ताव में है। हम यह सुनिश्चित करने के पक्ष में हैं कि हमारे देश में हर एक व्यक्ति को अपनी आवाज मिले।” उन्होंने कहा कि खुद को अभिव्यक्त करने की अनुमति हो। हम बहुत दृढ़ता से महसूस करते हैं कि कश्मीर का विकास होना चाहिए, कश्मीर की प्रगति होनी चाहिए और कश्मीर में शांति होनी चाहिए।”

राहुल गांधी ने G20 की मेजबानी को लेकर कहा, “मुझे लगता है कि जी 20 एक महत्वपूर्ण बातचीत है। यह अच्छी बात है कि भारत इसकी मेजबानी कर रहा है। निःसंदेह भारत में ऐसे मुद्दे हैं जिन्हें हम उठाते हैं लेकिन जो ढांचा तैयार किया जा रहा है, वह बिल्कुल सही नहीं है।”

जब उनसे रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर सवाल पूछा तो राहुल गांधी ने कहा, “मुझे लगता है कि विपक्ष कुल मिलाकर भारत की वर्तमान स्थिति से सहमत होगा। रूस के साथ हमारे संबंध हैं। मुझे नहीं लगता कि सरकार की तुलना में विपक्ष की स्थिति अलग होगी।”

खबरों के मुताबिक, राहुल गांधी बेल्जियम दौरे के बाद पेरिस जाएंगे और फ्रांसीसी सांसदों के साथ बैठक करेंगे। भारत लौटने से पहले उनकी आखिरी यात्रा नॉर्वे की होगी, जहां राजधानी ओस्लो में वहां के सांसदों से मुलाकात करेंगे। उल्लेखनीय है कि राहुल गांधी इंडिया गठबंधन की तीसरी बैठक के बाद यूरोप के दौरे पर रवाना हुए हैं। पूरा विपक्ष एकजुट होकर 2024 लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटा हुआ है।

उन्होंने अपने पिछले विदेश दौरे के दौरान वॉशिंगटन में नेशनल प्रेस क्लब में पत्रकारों के साथ बातचीत के दौरान कहा था कि वह भी इस मुद्दे पर भी इसी तरह प्रतिक्रिया देंते। उन्होंने कहा था कि मैं (रूस को) वैसे ही जवाब दूंगा जैसे भाजपा ने दिया था। हम (कांग्रेस) भी उसी तरह (रूस-यूक्रेन संघर्ष पर) जवाब देंगे। क्योंकि भारत का रूस के साथ अच्छा रिश्ता है। हमारी नीति भी ऐसी ही होगी।