मणिपुर के तेंगनौपाल जिले में सुरक्षाबल और हथियारबंद लोगों के बीच भीषण गोलीबारी

मणिपुर के तेंगनौपाल जिले में सुरक्षाबल और हथियारबंद लोगों के बीच भीषण गोलीबारी

हिंसाग्रस्त मणिपुर के तेंगनौपाल जिले में शुक्रवार की सुबह सुरक्षाबल और हथियारबंद लोगों के बीच भीषण गोलीबारी हुई। गोलीबारी तेंगनौपाल जिले के अंतर्गत जनरल क्षेत्र मोनलोई, पल्लेल में हुई।

हिंसाग्रस्त मणिपुर के तेंगनौपाल जिले में शुक्रवार की सुबह सुरक्षाबल और हथियारबंद लोगों के बीच भीषण गोलीबारी हुई। गोलीबारी तेंगनौपाल जिले के अंतर्गत जनरल क्षेत्र मोनलोई, पल्लेल में हुई। इस बीच, ग्रामीणों ने आश्रय कैंप पर हमले की कोशिश की गई, जिस पर बीएसएफ के जवानों ने तुरंत कार्रवाई किया। हालांकि, अभी तक घटना में अभी तक कितने लोग हताहत हुए, पता नहीं चल पाया है।

खबरों के अनुसार, शुक्रवार सुबह करीब 6.15 बजे असम राइफल्स, संदिग्ध मैतेई और कुकी उपद्रवियों के बीच भीषण गोलीबारी हुई। जानकारी के मुताबिक, इसमें गोलियों के साथ बम के गोले भी दागे गए। असम राइफल्स के जवान उपद्रवियों का डटकर मुकाबला किया। खबर लिखे जाने तक गोलीबारी जारी थी।

गोलीबारी की घटना के बीच, मोनलोई, पल्लेल क्षेत्रों के आसपास के गांवों के भारी संख्या में कुकी ग्रामीण बीएसएफ के नेमखोचिन मेमोरियल स्कूल, पल्लेल तेंगनौपाल जिले के सीएचक्यू स्थान पर पहुंचे। यहां 200 से 250 से अधिक की संख्या में लोगों आश्रय दिया गया है।

भीड़ ने आश्रय कैंप पर हमले की कोशिश की। बीएसएफ के जवानों ने उनको पहले समझाने की कोशिश की लेकिन भीड़ उग्र होने लगी। लोगों की सुरक्षा और भीड़ को तितर-बितर करने के लिए बीएसएफ के जवानों को गोली चलानी पड़ी। इसमें किसी के हताहत की फिलहाल कोई खबर नहीं है।

ग्रामीणों ने इस बीच आश्रय कैंप पर हमले की कोशिश की, जिस पर सुरक्षाबलों ने तुरंत कार्रवाई की। सुबह करीब 6 बजे असम राइफल्स, संदिग्ध मैतेई और कुकी उपद्रवियों के बीच भीषण गोलीबारी हुई। हमले के संबंध में सुरक्षा अधिकारियों ने कहा कि मौके पर अतिरिक्त सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है फिलहाल स्थिति पर नजर रखी जा रही है और हालात को काबू में करने का प्रयास किया जा रहा है।’