लालू यादव को लेकर JDU नेता के बिगड़े बोल, कहा- सठिया गए हैं

लालू यादव को लेकर JDU नेता के बिगड़े बोल, कहा- सठिया गए हैं

बिहार में महागठबंधन की सरकार को एक साल से अधिक हो गए पर संगठन में अभी तक ऑल इज वेल नहीं हुआ है। दरअसल, नीतीश कुमार की पार्टी जदयू के विधायक ने गोपाल मंडल ने ऐसा विवादित बयान दे दिया है

बिहार में महागठबंधन की सरकार को एक साल से अधिक हो गए पर संगठन में अभी तक ऑल इज वेल नहीं हुआ है। दरअसल, नीतीश कुमार की पार्टी जदयू के विधायक ने गोपाल मंडल ने ऐसा विवादित बयान दे दिया है, जिसके बाद सियासी घमासान तय है।

राजद सुप्रीमो लालू यादव के बारे में गोपाल मंडल ने कहा है कि उनका दिमाग सठिया गया है, और ये सब मजाकिया टाइप आदमी हैं। यही, नहीं उन्होने कहा कि लालू जी उम्र हो गई है, अब उनका दिमाग लचर पचर हो गया है।

गोपाल मंडल से इंडिया गठबंधन में पीएम कैंडिडेट को लेकर जब सवाल किया गया, तो उन्होने कहा कि लालू यादव ने पटना की बैठक में राहुल गांधी से कहा कि अगर आप शादी करें तो हमलोग बाराती बनकर जाएंगे। ऐसा थोड़ी होता है। अभी चुनाव में बहुत समय है, मान लीजिए अगर नीतीश कुमार या केजरीवाल को अन्य राज्य के लोगों ने मान लिया। जो योग्य रहेंगे, और उम्र का भी तो अंतराल है।

उन्होंने आगे कहा कि राहुल गांधी को देश मानेगा तब तो, लालू जी की उम्र हो गई है। उम्र के बाद दिमाग लचर-पटर हो जाता है। देश का प्रधानमंत्री जनता तय करेगी। लालू जी के कहने से कुछ नही होता है। राहुल गांधी पर गोपाल मंडल ने कहा कि हम यह नहीं कहते कि राहुल गांधी उस योग्य नहीं है। उनके परिवार के लोग प्रधानमंत्री बनते आए हैं। लेकिन सिर्फ लालू जी के कहने से नहीं हो जाएगा।

मंडल ने कहा कि लालू यादव का दिमाग सठिया गया है। हाल ही में उनका किडनी ट्रांसप्लांट हुआ है। वहीं, राहुल गांधी को मटन बनाने की ट्रेनिंग देने के मामले पर गोपाल मंडल ने तंज कसते हुए अब मटन क्या खाएंगे, जब किडनी ही ठीक नहीं है।

गोपाल मंडल ने कहा कि नीतीश कुमार ने पूरे देश के लोगों को संगठित करने का काम किया है। देश की क्षेत्रीय पार्टियों को एकजुट किया है। ताकि वो बीजेपी को हरा पाएं। गोपाल मंडल ने कहा कि लालू जी गरीबों के मसीहा के हैं, पुराने लीडर हैं। उन्होने हंसाने और बुलाने का काम किया है। आपको बता दें गोपाल मंडल नीतीश कुमार की पार्टी जदयू के विधायक हैं। और अक्सर अपने विवादित बयानों से चर्चा में रहते हैं।