BSEB 2024 मैट्रिक एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरने की प्रक्रिया शुरू

SBI ने निकाली अप्रेंटिस पदों की भर्ती, 6160 पदों के लिए ऐसे करें आवेदन

भारतीय स्टेट बैंक SBI ने अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती निकाली है। भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। 1 सितंबर, 2023 से रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू होगी। वहीं, यह 21 सितंबर, 2023 को समाप्त हो जाएगी।

भारतीय स्टेट बैंक SBI ने अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती निकाली है। भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। 1 सितंबर, 2023 से रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू होगी। वहीं, यह 21 सितंबर, 2023 को समाप्त हो जाएगी। इस भर्ती अभियान के तहत भारतीय स्टेट बैंक में 6160 पदों को भरा जाएगा।

इन पदों के लिए जो उम्मीदवार आवेदन करना चाहते हैं, वे एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट https://sbi.co.in/ पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार केवल एक राज्य में अप्रेंटिस पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार केवल एक बार परीक्षा में शामिल हो सकते हैं।

आवेदन एवं परीक्षा तिथि

आवेदन शुरू होने की तारीख: 1 सितंबर, 2023
आवेदन की अंतिम तिथि: 21 सितंबर, 2023
लिखित परीक्षा: अक्टूबर/नवंबर 2023
शैक्षणिक योग्यता: उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।
चयन प्रक्रिया: चयन प्रक्रिया में ऑनलाइन लिखित परीक्षा और स्थानीय भाषा की परीक्षा शामिल होगी। लिखित परीक्षा में 100 प्रश्न होंगे और अधिकतम अंक 100 हैं।
परीक्षा की अवधि- 60 मिनट
आवेदन शुल्क: सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 300 रुपये है। एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी श्रेणी के उम्मीदवारों को शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है।

प्रश्न पत्र कुल 13 क्षेत्रीय भाषाओं में उपलब्ध होंगे जिसमें सामान्य अंग्रेजी की परीक्षा को छोड़कर, लिखित परीक्षा के लिए प्रश्न 13 क्षेत्रीय भाषाओं में सेट किए जाएंगे। अंग्रेजी और हिंदी भाषा के अलावा असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, कोंकणी, मलयालम, मणिपुरी, मराठी, उड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु, उर्दू भाषाओं में प्रश्न पत्र उपलब्ध होंगे। अधिक संबंधित विवरण के लिए उम्मीदवार एसबीआई की आधिकारिक साइट देख सकते हैं।