रिया चक्रवर्ती कर रही हैं करोड़पति बिजनेसमैन को डेट, कौन हैं निखिल कामथ

रिया चक्रवर्ती कर रही हैं करोड़पति बिजनेसमैन को डेट, कौन हैं निखिल कामथ

बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती का सुशांत सिंह राजपूत के साथ रिश्ता जगजाहिर है। दोनों ने एक दूसरे को लंबे समय तक डेट किया। सुशांत ने अंकिता लोखंडे को छोड़ रिया का हाथ थामा था।

बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती का सुशांत सिंह राजपूत के साथ रिश्ता जगजाहिर है। दोनों ने एक-दूसरे को लंबे समय तक डेट किया। सुशांत ने अंकिता लोखंडे को छोड़ रिया का हाथ थामा था। लेकिन दोनों का किसी वजह से ब्रेकअप हो गया। रिश्ते खत्म होने के कुछ दिनों बाद सुशांत ने सुसाइड कर ली। उन्हें डिप्रेशन का शिकार बताया गया था। वहीं, उनके घर वालों ने इसे मर्डर बताया था।

इन सब घटनाओं के बीच रिया चक्रवर्ती को काफी कुछ झेलना पड़ा। मीडिया ट्रायल हुआ और उन्हें जेल तक जाना पड़ा। उन पर कई गंभीर आरोप लगाए गए। हालांकि, अब वो इन सबसे उबर कर करियर पर फोकस कर रही हैं और इन दिनों एक बार फिर से पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में आ गई हैं। बताया जा रहा है कि वह एक करोड़पति बिजनेसमैन के साथ रिश्ते में हैं।

रिया चक्रवर्ती इन दिनों टीवी रियलिटी शो ‘रोडीज’ में बतौर गैंग लीडर नजर आ रही हैं। यहां से वो काफी पॉपुलैरिटी हासिल कर रही हैं। इसी बीच उनके रिलेशनशिप की खबरों ने जोर पकड़ लिया है। वो अपनी लव लाइफ को लेकर एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। तरह-तरह के खबरें आ रही हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स में उनको लेकर खबर है कि वो करोड़पति बिजनेसमैन निखिल कामथ के साथ रिलेशनशिप में हैं और उन्हें डेट कर रही हैं। ऐसे में कहा जा रहा है कि उन्हें एक बार फिर से प्यार हो गया है। हालांकि, इन सभी खबरों पर अभी एक्ट्रेस की ओर से कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है और ना ही कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी किया गया है।

रेड्डिट की रिपोर्ट के मुताबिक, जिरोधा के फाउंडर निखिल कामथ रिया से पहले मानुषी छिल्लर को डेट कर रहे थे। दोनों एक-दूसरे के साथ रिलेशनशिप में थे। अब कहा जा रहा है कि इन ब्रेकअप हो गया है और फिर उनकी जिंदगी में रिया की एंट्री हुई है। ऐसे में मानुषी छिल्लर निखिल की जिंदगी से आउट और रिया चक्रवर्ती इन हो गई हैं।

उल्लेखनीय है कि निखिल कामथ से पहले और सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद रिया का नाम 16 साल बड़े डायरेक्टर बंटी सजदेह के साथ जुड़ा था। सुशांत केस में जब रिया से पूछताछ की जा रही थी तो बंटी को भी इस दौरान बुलाया गया था। रिया, बंटी की क्लाइंट रह चुकी हैं।

सुशांत की मौत के बाद बंटी ने उन्हें काफी सपोर्ट भी किया था और बताया जाता है कि इसी दौरान इनके बीच नजदीकियां बढ़ी थी। हालांकि, एक्ट्रेस ने कभी भी इन खबरों पर अपना कोई रिएक्शन नहीं दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो रिया चक्रवर्ती विराट कोहली के मैनेजर बंटी सजदेह को भी डेट कर चुकी हैं। बंटी सजदेह सोहेल खान की एक्स वाइफ सीमा सजदेह के भाई हैं।