एशिया कप की आज होगी शुरुआत, जानें शेड्यूल, स्क्वॉड और स्ट्रीमिंग टाइमिंग

एशिया कप की आज होगी शुरुआत, जानें शेड्यूल, स्क्वॉड और स्ट्रीमिंग टाइमिंग

आज से एशिया कप 2023 की शुरुआत हो रही है। इसमें कुल 6 टीमें हिस्सा ले रही है जिसमें भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, अफगानिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश शामिल हैं। आज टूर्नामेंट का पहला मैच पाकिस्तान और नेपाल के बीच खेला जाना है।

आज से एशिया कप 2023 की शुरुआत हो रही है। इसमें कुल 6 टीमें हिस्सा ले रही हैं जिसमें भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, अफगानिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश शामिल हैं। आज टूर्नामेंट का पहला मैच पाकिस्तान और नेपाल के बीच खेला जाना है। ये सभी मैच 30 अगस्त से 17 सितंबर तक खेले जाएंगे।

एशिया कप के 16वें सीजन के मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग पर आप मोबाइल पर फ्री में डिज्नी प्लस हॉटस्टार एप पर देख सकते हैं, जबकि लाइव टेलिकास्ट आपको स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देखने को मिलेगा। वहीं, अगर आप अपने लैपटॉप, कंप्यूटर या स्मार्ट टीवी में मुकाबलों को लाइव देखना चाहते हैं तो आपको हॉटस्टार की वेबसाइट पर लॉग इन करना होगा और सब्सक्रिप्शन लेना पड़ेगा।

एशिया कप 2023 का पूरा शेड्यूल

मैचतारीखसमय (IST)वेन्यू
पाकिस्तान बनाम नेपालबुधवार,  30 अगस्त 20233:00 PMमुल्तान
बांग्लादेश बनाम श्रीलंकागुरुवार, 31 अगस्त 20233:00 PMकैंडी
भारत बनाम पाकिस्तानशनिवार, 2 सितम्बर 20233:00 PMकैंडी
बांग्लादेश बनाम अफगानिस्तानरविवार, 3 सितम्बर 20233:00 PMलाहौर
भारत बनाम नेपालसोमवार, 4 सितम्बर 20233:00 PMकैंडी
अफगानिस्तान बनाम श्रीलंकामंगलवार, 5 सितम्बर 20233:00 PMलाहौर
सुपर चार- A1 vs B2बुधवार, 6 सितम्बर 20233:00 PMलाहौर
सुपर चार- B1 vs B2शनिवार, 9 सितम्बर 20233:00 PMकोलंबो
सुपर चार- A1 vs A2रविवार, 10 सितम्बर 20233:00 PMकोलंबो
सुपर चार- A2 vs B1मंगलवार, 12 सितम्बर 20233:00 PMकोलंबो
सुपर चार- A1 vs B1गुरुवार, 14 सितम्बर 20233:00 PMकोलंबो
सुपर चार- A2 vs B2शुक्रवार, 15 सितम्बर 20233:00 PMकोलंबो
फाइनलरविवार, 17 सितम्बर 20233:00 PMकोलंबो

ग्रुप स्टेज

30 अगस्त: पाकिस्तान बनाम नेपाल (मुल्तान)
31 अगस्त: बांग्लादेश बनाम श्रीलंका (कैंडी)
2 सितंबर: भारत बनाम पाकिस्तान (कैंडी)
3 सितंबर: बांग्लादेश बनाम अफगानिस्तान (लाहौर)
4 सितंबर: भारत बनाम नेपाल (कैंडी)
5 सितंबर: अफगानिस्तान बनाम श्रीलंका (लाहौर)

सुपर 4 स्टेज

6 सितंबर: A1 बनाम B2 (लाहौर)
9 सितंबर: B1 बनाम B2 (कोलंबो)
10 सितंबर: A1 बनाम A2 (कोलंबो)
12 सितंबर: A2 बनाम B1 (कोलंबो)
14 सितंबर: A1 बनाम B1 (कोलंबो)
15 सितंबर: A2 बनाम B2 (कोलंबो)
17 सितंबर: फाइनल (कोलंबो)

सभी देशों की फुल एंड अपडेटेड स्क्वॉड

ग्रुप A

पाकिस्तान: बाबर आजम (कप्तान), अब्दुल्ला शफीक, फखर जमान, इमाम-उल-हक, सलमान अली आगा, इफ्तिखार अहमद, मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद हारिस, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, उसामा मीर, फहीम अशरफ, हारिस रऊफ, मोहम्मद वसीम जूनियर, नसीम शाह, शाहीन अफरीदी और सऊद शकील
ट्रेवलिंग रिजर्व- तय्यब ताहिर

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, शुबमन गिल, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, ईशान किशन, हार्दिक पंड्या (उपकप्तान), रविंद्र जडेजा, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी। मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव और प्रसिद्ध कृष्णा।
ट्रेवलिंग रिजर्व- संजू सैमसन

नेपाल: रोहित पौडेल (कप्तान), कुशल भुर्टेल, आसिफ शेख, भीम शर्की, कुशल मल्ला, आरिफ शेख, दीपेंद्र सिंह ऐरी, गुलशन झा, सोमपाल कामी, करण केसी, संदीप लामिछाने, ललित राजबंशी, प्रतीश जीसी, मौसम ढकाल, संदीप जोरा , किशोर महतो और अर्जुन साउद

ग्रुप B

बांग्लादेश: शाकिब अल हसन (कप्तान), अनामुल हक बिजॉय, नजमुल हुसैन शान्तो, तौहीद हृदोय, मुश्फिकुर रहीम, अफीफ हुसैन ध्रुबो, मेहदी हसन मिराज, तस्कीन अहमद, हसन महमूद, मुस्तफिजुर रहमान, शोरफुल इस्लाम, नसुम अहमद, शक महेदी हसन। नईम शेख, शमीम हुसैन, तंजीद हसन तमीम और तंजीम हसन साकिब

अफगानिस्तान: हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज, इब्राहिम जादरान, रियाज हसन, रहमत शाह, नजीबुल्लाह जादरान, मोहम्मद नबी, इकराम अलीखिल, राशिद खान, गुलबदीन नायब, करीम जनत, अब्दुल रहमान, शराफुद्दीन अशरफ, मुजीब उर रहमान, नूर अहमद , सुलेमान सफी, फजलहक फारूकी।

श्रीलंका: दासुन शनाका (कप्तान), पथुम निसानाका, दिमुथ करुणारत्ने, कुसल जेनिथ परेरा, कुसल मेंडिस (उपकप्तान), चैरिथ असालंका, धनंजय डी सिल्वा, सदीरा समरविक्रमा, महीश थीक्षाना, डुनिथ वेललागे, मथीशा पथिराना, कासुन राजिथा, दुशान हेमंथा, बिनुरा फर्नांडो और प्रमोद मदुशन।