चुनाव से पहले घरेलू रसोई गैस सिलेंडर हुआ 200 रुपये सस्ता

घरेलू रसोई गैस सिलेंडर हुआ 200 रुपये सस्ता, अनुराग ठाकुर ने दी जानकारी

केंद्र की मोदी सरकार ने आम चुनाव से पहले आम जनता को बड़ी राहत दी है। केंद्र सरकार ने गैस सिलेंडर के दामों में बड़ी कटौती की है। मोदी सरकार ने सभी उपभोक्ताओं के लिए रसोई गैस के दामों में 200 रुपये की कटौती की है।

केंद्र की मोदी सरकार ने आम चुनाव से पहले आम जनता को बड़ी राहत दी है। केंद्र सरकार ने गैस सिलेंडर के दामों में बड़ी कटौती की है। मोदी सरकार ने सभी उपभोक्ताओं के लिए रसोई गैस के दामों में 200 रुपये की कटौती की है। वहीं, उज्जवला योजना के लाभार्थियों के लिए 400 रुपये की कटौती की गई है। इससे 33 करोड़ परिवारों को फायदा होगा।

अभी घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दाम 1100 रुपये के करीब हैं लेकिन अब यह आम उपभोक्ताओं के लिए 900 के करीब हो जायेगा। पेट्रोलियम कंपनियों की पिछले कुछ महीनो में काफी अच्छी कमाई हुई है और इससे पूरा घटा भी मुनाफे में तब्दील हो गया है। मोदी सरकार ने अब आम लोगों को गैस सिलेंडर का दाम कम कर यह तोहफा दिया है।

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने सभी उपयोगकर्ताओं के लिए घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 200 रुपये की कटौती का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि यह रक्षा बंधन के अवसर पर देश की महिलाओं के लिए पीएम नरेंद्र मोदी की ओर से एक उपहार है। कैबिनेट के इस फैसले से 33 करोड़ उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी।

अनुराग ठाकुर ने कहा कि कैबिनेट ने 23 अगस्त को ‘नेशनल स्पेस डे’ के तौर पर मनाने को मंजूरी दी है। उन्होंने इसरो के चंद्रयान-3 मिशन की तारीफ करते हुए कहा कि पूरा देश चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर इसरो को बधाई देता है। इसमें महिला वैज्ञानिकों की भूमिका बेहद अहम है।

उन्होंने आगे कहा, “पूरा देश के साथ-साथ चंद्रयान-3 की सफलता के लिए कैबिनेट भी इसका स्वागत करता है। 23 अगस्त नेशनल स्पेस डे के तौर पर मनाया जाएगा।” उन्होंने बताया कि कैबिनेट ने चंद्रयान-3 का विक्रम लैंडर चंद्रमा की जिस जगह पर उतरा उसका नाम शिव-शक्ति रखने को भी मंजूरी दी है।