संकट में लीबिया की सरकार, हिंसक प्रदर्शन के बाद PM और विदेश मंत्री देश छोड़ फरार

संकट में लीबिया, हिंसक प्रदर्शन के बाद PM और विदेश मंत्री देश छोड़ फरार

उत्तरी अफ्रीकी देश लीबिया की मौजूदा सरकार संकट में आ गई है। लीबिया सरकार और इसराइल के बीच पर्दे के पीछे बातचीत चल रही थी जिसके सार्वजनिक होने बाद देश में संकट आ खड़ा हुआ है। अ

उत्तरी अफ्रीकी देश लीबिया की मौजूदा सरकार संकट में आ गई है। लीबिया सरकार और इसराइल के बीच पर्दे के पीछे बातचीत चल रही थी जिसके सार्वजनिक होने बाद देश में संकट आ खड़ा हुआ है। अरब देशों के मीडिया की रिपोर्टों के मुताबिक, प्रधानमंत्री अब्दुल हमीद दबाबे निजी विमान से देश छोड़कर चले गए हैं। हालांकि, स्वतंत्र रूप से इसकी अभी पुष्टि नहीं हुई है।

इसराइल की ओर से लीबिया के साथ बातचीत की सूचना आने के बाद देश में हिंसक प्रदर्शन होने शुरू हो गए हैं। फिलहाल, देश के विदेश मंत्री को निलंबित कर दिया गया है। खबरों के मुताबिक, विदेश मंत्री नजला मंगूश देश छोड़कर भाग गई हैं। अबु धाबी से प्रकाशित होने वाले अखबार ‘द नेशनल’ लिखा है कि नजला मंगूश तुर्की चली गई हैं।

इसी बीच लीबिया की त्रिपोली से संचालित सरकार के प्रधानमंत्री अब्दुल हमीद दबीबे ने कहा है कि विदेश मंत्री नजला मंगूश के खिलाफ इसराइल के विदेश मंत्री से मुलाकात करने की प्रशासनिक जांच चल रही है। दरअसल, लीबिया में दो परस्पर विरोधी सरकारे हैं। नजला त्रिपोली से संचालित सरकार की विदेश मंत्री हैं।

रविवार को इसराइल के विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी कर लीबिया के साथ ऐतिहासिक मुलाकात की जानकारी दी। उनकी ओर से इस मुलाकात को इसराइल और लीबिया के बीच संबंधों को स्थापित करने की दिशा में पहला कदम बताया गया।

एक प्रेस नोट में इसराइली विदेश मंत्री एली कोहेन ने बताया था कि इसराइल और लीबिया के विदेश मंत्रियों के बीच रोम में मुलाकात हुई है। जैसे ये बात जानकारी सार्वजनिक हुई लीबिया के पश्चिमी हिस्से में संचालित सरकार के खिलाफ बड़े पैमाने पर प्रदर्शन होने शुरू हो गए। रिपोर्टों में दावा किया जा रहा है कि प्रधानमंत्री दबीबे के घर को भी आग लगा दी गई है।

विदेश मंत्री एली कोहेन ने सोमवार देर रात एक बयान में कहा है कि इसराइल का विदेश मंत्रालय गुप्त माध्यमों से देश की विदेश नीति को मज़बूत करने के लिए काम करता रहा है। एली कोहेन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किए गए अपने बयान में कहा कि विदेश मंत्रालय दुनिया में इसराइल के संबंधों को मजबूत करने के लिए प्रत्यक्ष और गुप्त चैनलों के माध्यम से और विभिन्न गुप्त तरीक़ों से नियमित रूप से काम करता है।

कोहेन ने पिछले कुछ सालों की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि हाल के वर्षों में मंत्रालय की कई उपलब्धियां हैं, जिनमें ओमान के आसमान को इसराइल की उड़ानों के लिए खोलना, संयुक्त अरब अमीरात के साथ एक व्यापार समझौता, मुस्लिम देशों में दो नए दूतावास स्थापित करना, इसराइल में तीन दूतावासों का यरूशलम आना और इसके अलावा और भी बहुत कुछ शामिल हैं।