अटल पार्क का नाम बदलने पर तिलमिलाए नित्यानंद राय, बोले- JDU पाकिस्तान चली जाए

अटल पार्क का नाम बदलने पर तिलमिलाए नित्यानंद राय, बोले- JDU पाकिस्तान चली जाए

केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय के एक विवादित बयान को देकर बिहार की राजनीति गरमा गई है। उन्होंने ने सोमवार को कहा कि एकबार जदयू नेताओं को पाकिस्तान घूमकर आना चाहिए।

केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय के एक विवादित बयान को देकर बिहार की राजनीति गरमा गई है। उन्होंने ने सोमवार को कहा कि एकबार जदयू नेताओं को पाकिस्तान घूमकर आना चाहिए। पाकिस्तान के लोग तक भारत की अंतर्राष्ट्रीय साख को देखकर मोदी-मोदी कर रहे हैं। वहीं, जदयू को पाकिस्तान अच्छा लग रहा है। जदयू नेता पहले पाकिस्तान घूमकर देखें फिर कुछ बोलें।

उन्होंने अपने बयान में आगे कहा कि नीतीश कुमार को बताना चाहिए कि क्या अप्रत्यक्ष रूप से वो अपने नेताओं से पाकिस्तान के जिंदाबाद का नारा लगवाना चाहते हैं। कभी कांग्रेस नेता तो कभी राजद नेता तो कभी जदयू नेताओं का पाकिस्तान प्रेम उमड़ता है। महागठबंधन नेताओं को बताना चाहिए कि उनके पाकिस्तान और चीन प्रेम की वजह क्या है।

केंद्रीय गृह राज्यमंत्री ने आरोप लगाया है कि जदयू -राजद से बिहार नहीं संभल रहा है और वे पाकिस्तान की स्थिति को भारत से बेहतर बता रहे हैं। यह बयान देश का सरेआम अपमान है। कोई भारत को नीचा दिखाने की सोच वाला दल ही ऐसा देश विरोधी बयान दे सकता है।

दरअसल, ये सारा विवाद वन एवं पर्यावरण मंत्री तेज प्रताप यादव द्वारा पटना में एक पार्क का नाम बदले जाने के बाद शुरू हुआ है। उन्होंने कंकड़बाग स्थित अटल पार्क का नाम बदलकर कोकोनट पार्क कर दिया था। पार्क में अटल बिहारी वाजपेयी के निधन के बाद उनकी मूर्ति भी लगाई गई थी। वन विभाग ने 21 अगस्त को लोकार्पण कार्यक्रम रखा है। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने इश पर तीखी प्रतिक्रिया दी।

नित्यानंद राय ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी हिंदुस्तान और बिहारियों के दिल में हैं। पार्क का नाम बदलकर अटल बिहारी वाजपेयी के नाम को धूमिल करना चाहते हैं। नाम बदल कर देखिए बिहार की जनता किस प्रकार से आप से पूछती है कि आपने कितना बड़ा अपराध किया है। यह बदलाव बड़ा बदलाव है। भारत रत्न हैं वो और नाम बदलना घोर आपत्तिजनक है। अगर नहीं रोका गया तो तेजस्वी यादव भी एक दिन नाम आपका नाम बदल देंगे। नीतीश कुमार से आग्रह है कि नाम नहीं बदला जाए। जो है वही रहने दिया जाए।

जब उनके पूछा गया कि जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने कहा है कि अगर 2024 में नरेंद्र मोदी की सरकार आई तो वह आंबेडकर के संविधान का नाम हटाकर रख देंगे ‘नरेंद्र मोदी संविधान’। इस पर नित्यानंद राय ने कहा कि ललन सिंह को संविधान बिल्कुल समझ नहीं आता है। आंबेडकर के संविधान से नरेंद्र मोदी ने साढ़े नौ वर्षों में सही मायने में देश और समाज की सेवा की है।