सुबह एक बार में पेट साफ करना है तो करें ये उपाय, पाचन भी होगा बेहतर

सुबह एक बार में पेट साफ करना है तो करें ये उपाय, पाचन भी होगा बेहतर

सुबह टॉयलेट जाने के बाद एक बार में पेट साफ नहीं होना बीमारी का कारण बनता है। ज्यादातर लोगों का बेवक्त खाना आजकल लोगों का लाइफस्टाइल बन गया है, जिसकी वजह से लोगों को तमाम परेशानी हो रही हैं।

सुबह टॉयलेट जाने के बाद एक बार में पेट साफ नहीं होना बीमारी का कारण बनता है। ज्यादातर लोगों का बेवक्त खाना आजकल लोगों का लाइफस्टाइल बन गया है, जिसकी वजह से लोगों को तमाम परेशानी हो रही हैं। ऐसे में एक बार में पेट साफ ना होना एक कॉमन समस्या बन गया है। खराब खानपान के तौर तरीकों के चलते पाचन से जुड़ी समस्याएं जैसे सीने में जलन, खट्टी डकार आना वगैरह भी हो रही है।

अगर आप चाहते हैं कि पेट एक बार में साफ हो जाए और पाचन भी दुरुस्त बना रहे तो आपको सुबह के समय कुछ आदतों को फॉलो करना चाहिए। सुबह के समय गर्म पानी पीने के बारे में आपने कई बार सुना होगा। लेकिन अगर आप अभी तक इसके फायदों को नहीं समझे हैं, तो अब समय है कि आप बिस्तर से उठने के तुरंत बाद एक गिलास गर्म पानी पीना शुरू कर दें। गुनगुने पानी में आप नींबू के रस की कुछ बूंदें मिलाएं, इससे पाचन बेहतर होता है।

आप अदरक या अदरक पाउडर, तुलसी के पत्ते, तेज पत्ते, लौंग, दालचीनी, इलायची, अजवायन जैसी चीजों को भी पानी में मिला सकते हैं। इन चीजों को डालकर पानी उबाल लें और फिर जब पानी की मात्रा आधी हो जाए, तो इसे ठंडा करें और पी लें। जब आप सुबह के समय शांत मन से उठते हैं तो इससे सुबह की पाचन क्रिया आराम से होती है। सब कुछ ठीक हो जाता है और शरीर नैचुरली काम करता है।

अगर आप अपने मोबाइल फोन पर तेज अवाज और एक तड़कते गाने के अलार्म बजने से जागते हैं। तो इससे बचें, क्योंकि ये हमारी धड़कनों को तेज कर देता है और पेट को भी पूरी तरह से हिला देता है। ऐसे में रिलैक्स रहकर उठने की कोशिश करें। लाइफस्टाइल और खूब जिम्मेदारियों के चलते हर कोई अपने रूटीन में व्यस्त रहता है। हालांकि, आपको अपने लिए समय निकालना चाहिए।

सुबह के समय खुद को समय दें, और कुछ संगीत सुनें, योग, ध्यान, जैसी चीजों को करें। ऐसा करने पर आपको आराम मिलेगा और आपको खुशी महसूस होगी। जब हम शांत और स्ट्रेस फ्री होते हैं, तो हमारा पाचन तंत्र बेहतरीन तरीके से काम करता है। यह आंत के अच्छे स्वास्थ्य को बनाए रखने में मदद करता है।

भागदौड़ में लोग नाश्ते को या तो स्किप कर देते हैं, या फिर बहुत तेजी से खाकर भागने की सोचते हैं। पाचन बेहतर बनाए रखने के लिए अपना नाश्ता आराम से करें। एक कुर्सी पर बैठें और टीवी, मोबाइल फोन, अखबार वगैरह जैसी ध्यान भटकाने वाली चीजों से दूर रहें। इस दौरान बस अपने खाने पर फोकस करें, इसका स्वाद, खुशबू और रंग ठीक से चबाएं। जब आप अपना नाश्ता खाने का आनंद लेते हैं, तो यह आपके सुबह के पाचन को एक अच्छी शुरुआत देगा।

कुछ बातों को जरूर करें। जैसे- धीमी आवाज वाला अलार्म सेट करें जिसकी इंटेंसिटी हर मिनट के साथ बढ़ती जाए। रात को जल्दी सो जाएं, ज्यादा से ज्यादा 11 बजे तक। वैसे सोने का सबसे अच्छा समय रात 10 बजे से 11 बजे के बीच है। उससे पहले हो तो बेहतर है। अच्छी नींद के बाद, सुबह अलार्म बजने से काफी पहले उठना आपके लिए आसान होगा। अगर आप नींद नहीं आने से पीड़ित हैं, तो आपको डॉक्टर को दिखाना चाहिए, क्योंकि अच्छे स्वास्थ्य के लिए पर्याप्त नींद सबसे ज्यादा जरूरी है।

नोट: यह एक सामान्य जानकारी है। लेख किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा सलाह का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करना बेहतर है।