राजधानी पटना समेत 21 जिलों में बारिश की संभावना

राजधानी पटना समेत 21 जिलों में बारिश की संभावना

बिहार में लगातार मानसून कमजोर बना हुआ है। कई जिलों में बारिश की कमी के चलते खेती का बुरा हाल है। इस बीच किसानों के लिए एक अच्छी खबर है। मौसम विभाग ने आने वाले तीनों दिनों तक भारी बारिश होने की बात कही है।

बारिश को लेकर मौसम विभाग ने सूचना दी है कि पटना समेत 21 जिलों में एक या दो स्थानों पर बारिश हो सकती है। इसके आलावा मौसम विभाग ने मेघ गर्जन व वज्रपात की चेतावनी भी जारी कर दी है। मौसम विभाग के अनुसार इस समय हिमालय की तलहटी से मानसून गुजर रहा है। इसी वजह से दक्षिण व उत्तर पूर्व भागों में हल्की वर्षा हो सकती है।

बिहार के कई इलाकों में बुधवार को बारिश हुई थी। इस वजह से लोगों को गर्मी से थोड़ी सी राहत मिली थी। राजधानी पटना और उसके आसपास इलाकों में दोपहर बाद बारिश हुई थी। इस वजह से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है।

पिछले 24 घंटे में दक्षिण व उत्तरी भागों में हल्की बारिश हुई है। यहां सहरसा के सिरमरी में 17.4 मिमी, नवादा के नरहट में 7.4 मिमी बारिश दर्ज की गई है। वहीं, पटना में 21.2 मिमी, भागलपुर में 0.6 मिमी, पूर्णिया में 0.7 मिमी, कटिहार में 8.0 मिमी, नालंदा के हरनौत में 25.0 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है। राज्य में आने वाले 72 घंटों में भारी बारिश की संभावना नहीं है।

जानकारी के लिए बता दें कि बिहार में इस बार मानसून बहुत ज्यादा एक्टिव नहीं रहा है। इस वजह से किसानों को धान की रोपाई करने में काफी ज्यादा दिक्कत का सामना करना पड़ा है। हाल में हुई बारिश के आबाद किसानों ने राहत की सांस ली थी। राज्य में 87 प्रतिशत धान की रोपाई हो गई है।